दमोह: 28 जून से दमोह जिले में पल्स पोलियो अभियान ,कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण कलेक्टर ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jun 18, 2026 दमोह जिले में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान का आग़ाज़ होगा,28 जून को सार्वजनिक स्थलों,शासकीय संस्थानों में एक साथ पोलियो की दवा बच्चों को पिलाई जाएगीदमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव ने बताया जो बच्चे 28 जून को छूटेंगे उन्हें 29 और 30 जून को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी साथ ही पोलियो अभियान में लगने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा