पूरनपुर: गांव नारायणपुर में युवक ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी युवक ने पिता की डांट से नाराज होकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जानकारी लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उपचार के लिए पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत नाजुक देखते हुए उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।