काराकाट: कच्छवां में तेज गर्मी में पेयजल संकट गहराया, नल-जल योजना बंद, हाई स्कूल का चापाकल भी बंद होने से छात्रों को परेशानी
Karakat, Rohtas | Apr 27, 2026 काराकाट के कच्छवाँ गांव में भीषण गर्मी के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। वार्ड संख्या 6, 7, 8 और 9 के निवासियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार की 'हर घर नल का जल' योजना यहां पूरी तरह ठप है, और सरकारी चापाकल भी महीनों से खराब पड़े हैं। वार्ड 9 के निवासी कामता राम ने बताया कि नल-जल योजना से केवल तीन महीने पानी मिला, जिसके बाद आपूर्ति बंद हो गई।