धनवार: नप अध्यक्ष ने प्रधान सचिव से मुलाकात कर खराब सड़कों के कालीकरण की मांग रखी
धनवार नगर पंचायत क्षेत्र की जर्जर और खराब सड़कों के कालीकरण मांग को लेकर आज नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने नगर विकास एवं पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र की तमाम प्रमुख सड़कों के शीघ्र कालीकरण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने की मांग की।