डुमरांव: 'राइफल से खूंटा ठोकाला' गाने से यादव समाज बदनाम, क्या हमसे ज्यादा राइफल किसी के पास है?:
Dumraon, Buxar | May 18, 2026 पूर्व मंत्री सह डुमरांव के पूर्व विधायक ददन यादव ने अपने ही समाज में लोगों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यादव समाज को उपेक्षित करने में यादवों का ही बड़ा योगदान है। यादव सिंगर गाना गाते हैं कि राइफल से खूंटा ठोकाला। हमसे ज्यादा राइफल किसी के पास है क्या? ऐसे गाने ही हमारे समाज में हमारे लोगों को उपेक्षित कर रहे हैं।