एत्मादपुर: सैमरा मेले में बारिश से जलभराव, दूर-दराज से आए व्यापारियों की रोजी पर संकट, व्यवस्था बहाल करने में जुटी मेला कमेटी
Etmadpur, Agra | Apr 3, 2026 सैमरा में गुलाब सिंह मेला स्टेडियम में चल रहे ऐतिहासिक मेले के तीसरे दिन तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से मेले का माहौल बिगड़ गया। मैदान में जलभराव और गंदगी से दुकानदारों को परेशानी हुई। बारिश थमने के बाद मेला कमेटी ने जेसीबी और मोटरों से पानी निकालकर व्यवस्था दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है, ताकि कार्यक्रम और नौटंकी फिर से सुचारू रूप से चल सके।