बीरपुर: बीरपुर थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में 5 मामलों का किया गया निष्पादन
भूमि विवाद का निपटारा करने हेतु बीरपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ने बताया कि कुल 9 आवेदनों की सुनवाई की गई, जिसमें पूर्व के 7 व 2 नए आवेदन शामिल हैं। आयोजित इस जनता दरबार में आपसी सहमति व समझौते के आधार पर 5 मामलों का निष्पादन किया गया।