दमोह: बांसा टोल प्लाजा पर बदमाशों का हंगामा: कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़, राजपूत महासभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | May 23, 2026 दमोह बांसा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और तोड़फोड़ के विरोध में शनिवार को जिला राजपूत क्षत्रिय महासभा, टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। टोल विवाद में मुकेश यादव और साथियों पर हमला, एएसपी ने कहा जांच कर कार्यवाही की जाएगी।