महाराजगंज: सदर ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक संपन्न, 20 करोड़ का बजट हुआ पास
शनिवार को 3 बजे क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख सोनी कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता, खंड विकास अधिकारी व सभी एडीओ उपस्थित रहे।पिछली कार्यवाही की पुष्टि के बाद आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न योजनाओं हेतु 20 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।