राजपुर प्रखंड के बीडीओ सिद्धार्थ कुमार की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में पंचायत स्तरीय कर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक बुधवार को लगभग 2:00 बजे अपराह्न में किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी पंचायत में बीसीसी अभियान चलाना जरूरी है। सरकार के निर्देश के आलोक में पंचायत को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान की आवश्यकता पर बल दिया है।