बिलग्राम: नींची मंगरौली गांव में गाली-गलौज और धमकी से परेशान महिला ने पुलिस से लगाई गुहार
Bilgram, Hardoi | May 26, 2026 हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के नींची मंगरौली गांव की राजेश्वरी पत्नी राजेश ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज,धमकी और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है महिला का कहना है कि गांव निवासी युवक अपनी पत्नी के साथ नशे में घर के बाहर आकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और परिवार को परेशान करते हैं।