देवबंद: नागल के गांव ताशीपुर में पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से खूनी संघर्ष, पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया
थाना नागल क्षेत्र के गांव ताशीपुर में पुरानी रंजिश एक बार फिर हिंसक टकराव में बदल गई। मंगलवार को दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से खुलेआम हमला शुरू हो गया। गांव की गलियां रणक्षेत्र में तब्दील हो गईं और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया