खंडवा नगर: जीतू पटवारी के खंडवा में बयान से सरकार अलर्ट, कांग्रेस का 9 अप्रैल को किसान आंदोलन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दो दिन पहले खंडवा में बयान दिया था कि कांग्रेस 9 अप्रैल को प्रत्येक जिले में किसान आंदोलन करेगी। कलेक्टरों का घेराव कर किसानों की मांगें रखी जाएंगी। इधर, कांग्रेस के आंदोलन को देखते हुए सरकार भी सतर्क हो गई है , 10 अप्रैल की बजाय अब 9 अप्रैल से ही गेहूं खरीदी शुरू करने का ऐलान कर दिया है।