हरसूद: दवा मेडिकल संचालकों ने मेडिकल बंद रख सांकेतिक हड़ताल की, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Harsud, Khandwa | May 20, 2026 नया हरसूद छनेरा के दवा मेडिकल संचालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक हड़ताल कर बुधवार को मेडिकल बंद रखें। बुधवार दोपहर मेडिकल संचालकों ने नया हरसूद में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार सुरेशचंद्र बामनिया को सौंपा।जिसमें जन स्वास्थ्य पर उत्पन्न गंभीर खतरे तथा छोटे केमिस्टों के संरक्षण हेतु अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर हस्तक्षेप की मांग की।