चूरू: सदर पुलिस ने ओम कॉलोनी से एक संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पुलिस ने की पूछताछ
Churu, Churu | Aug 16, 2024 चूरू की सदर थाना पुलिस ने शहर के ओम कॉलोनी में संदिग्ध घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार संदिग्ध व्यक्ति जयपुर के कानोता क्षेत्र का है। सदर थाने की हैड कांस्टेबल कविता ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थी, तभी ओम कॉलोनी में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। जिससे नाम पता पूछा तो वह पुलिस से झगड़ा करना करने लगा।