चूरू: कलेक्ट्रेट के पास सड़क पर दौड़ती पिकअप का टायर हुआ क्षतिग्रस्त, हादसे के बाद वाहनों की लगी कतार
Churu, Churu | Aug 16, 2024 चूरू कलेक्ट्रेट के पास शुक्रवार को सड़क पर दौड़ती पिकअप का टायर अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में किसी को चोट नही आई लेकिन एकबारगी ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई और वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने पिकअप को एक साइड में करवाकर यातायात सुचारू करवाया।