चूरू: रामगढ़ के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में घायल 2 व्यक्तियों को लाया गया चूरू अस्पताल
Churu, Churu | Aug 16, 2024 चूरू-जयपुर रोड़ पर रामगढ़ के पास बाइक सवार दो युवकों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गये। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। अस्पताल में घायल फतेहपुर निवासी 34 वर्षीय प्रहलाद ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ फतेहपुर से बाइक लेकर रामगढ आ रहा था।