चूरू: जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने आईटी सेंटर में जिला स्तरीय जनसुनवाई का किया आयोजन, समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
Churu, Churu | Aug 16, 2024 जिला कलक्टर ने इस दौरान तारानगर के मोरथल में गोचर एवं ढाणी मेघसर में जोहड़ पायतन भूमि में अतिक्रमण की शिकायतों को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्यवाही के निर्देश तारानगर एसडीएम को दिए। जिला कलक्टर ने लसेड़ी में अतिक्रमण की शिकायत पर राजगढ़ एसडीएम को सात दिन में कार्यवाही के लिए कहा। चूरू के वार्ड 34 के योगेश शर्मा सहित नागरिकों ने अपनी समस्या से अवगत करवाया।