चूरू: सर्व हिन्दू समाज ने इन्द्रमणी पार्क से निकाली आक्रोश रैली, बांग्लादेश में हिन्दूओ पर अत्याचार को लेकर जताया विरोध
Churu, Churu | Aug 16, 2024 बांग्लादेश में हिन्दुओ पर हो रहे अमानवीय अत्याचार, नरसंहार एवम् लूटपाट के विरोध में चूरू में शुक्रवार को प्रयागराज आश्रम रतननगर के महंत शिवनाथ महाराज के नेतृत्व में सर्व हिन्दू समाज ने इन्द्रमणी पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। जिसमें सर्वहिन्दू समाज के हजारों की संख्या में शामिल हुए नागरिक एवं नारी शक्ति ने भारत माता की जय का उद्घोष किया।