चूरू: शेखावत कॉलोनी में 50 वर्षीय महिला से बेटे व बहु ने की मारपीट, घायल महिला को बेटी ने पहुंचाया अस्पताल
Churu, Churu | Aug 16, 2024 चूरू के शेखावत काॅलोनी में 50 वर्षीय महिला के साथ बेटे व बहू के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला की बेटी ने निजी वाहन से अपनी मां को राजकीय भरतिया अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल महिला का ईलाज किया। अस्पताल में भर्ती शेखावत काॅलोनी निवासी 50 वर्षीय पुष्पा ने बताया कि वह घर में काम कर रही थी।