शाहजहांपुर: मेडिकल कॉलेज में निजी एंबुलेंस मिलने पर कराई जाएगी सीज
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में निजी एंबुलेंस चालकों की आवाजाही को लेकर सीएमएस सरोज कुमार ने सख्त कदम उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि किसी भी वार्ड में एंबुलेंस चालक घूमते मिले तो पुलिस के सुपुर्द कर दिए जाएंगे। साथ ही एंबुलेंस भी सीज कराई जाएगी। मामले से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। सीएमएस ने इस संबंध में मेडिकल कॉलेज