बेगूसराय: अयोध्या में कल होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिले में पुलिस है अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर- SP योगेंद्र कुमार
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बेगूसराय में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। यहां होने वाले हर गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है। जिला प्रशासन और सोशल मीडिया टीम भी अलर्ट है। हरहर महादेव चौक से फ्लैग मार्च को एसपी योगेंद्र कुमार ने रवाना किया।