बेगूसराय: सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सीटेट परीक्षा आयोजित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे
सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सीटेट-2024 की परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस परीक्षा केंद्र पर 600 परीक्षार्थियों में 565 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 35 अनुपस्थित रहे। सीटेट परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की गई।