सिमडेगा: खनन विभाग ने मैनाबेड़ा के पास अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया ज़ब्त, मामला दर्ज
सिमडेगा खनन विभाग द्वारा दूसरे दिन शुक्रवार को 10:00 बजे मैंनाबेड़ा के पास अवैध बालू लदा हुआ ट्रैक्टर को जप्त कर सिमडेगा थाना में मामला दर्ज कराया। जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान जेवियर कॉलेज के पीछे बाउंड्री के पास मैनाबेड़ा में अवैध बालू लदा हुआ ट्रैक्टर को जप्त किया गया तथा मामला दर्ज की गई।