कामां: कामां में पुलिस और डीएसटी टीम ने फर्जी पुलिस गैंग को पकड़ा, आगे की कार्रवाई जारी
कामां में फर्जी पुलिस गैंग का बड़ा भंडाफोड़,डीएसटी की कार्रवाई में 5 किमी पीछा कर 3 आरोपी गिरफ्तार। पुलिस वर्दी, सायरन, हथियार और पुलिस लोगो लगी गाड़ी बरामद। गैंग अपहरण कर अवैध वसूली करता था, दो व्यक्तियों को सुरक्षित छुड़ाया गया।3 आरोपी हथियार लहराते फरार जंगल-पहाड़ में सर्च ऑपरेशन जारी।प्रारंभिक जांच में हरियाणा से लिंक गैंग।शुक्रवार दोपहर 1बजे मिली सूचना।