इटारसी: ग्राम जामुन ढोल में प्रेम प्रसंग के चलते युवक 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, SDRF ने बिजली बंद कराकर नीचे उतारा
केसला के ग्राम जामुन ढोल में रविवार सुबह एक युवक कमल धुर्वे प्रेम प्रसंग के चलते 125 केवी हाईटेंशन लाइन के 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया।घटना की सूचना मिलते ही केसला पुलिस, एमपीईबी और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे संयुक्त टीम ने युवक को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।