हिलसा: जूनियार रेलवे हाल्ट के समीप बिजली फॉल्ट से हटिया एक्सप्रेस 2 घंटे रुकी, यात्रियों को हुई परेशानी
Hilsa, Nalanda | Jul 17, 2026 फतुहा–इस्लामपुर रेलखंड पर गुरुवार की शाम जूनियार रेलवे हाल्ट के समीप ओवरहेड विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी (बिजली फॉल्ट) आने से हटिया एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक खड़ी रही। इससे ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।