परिहार: परिहार में भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई को गोली मारी गई
सुतिहारा पंचायत के बारा गांव में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशंकर कुशवाहा के चचेरे भाई उत्तम कुमार को घर के पास गोली मार दी। गोली सिर में लगी, घायल उत्तम सीएसपी संचालक हैं और निजी क्लिनिक में इलाजरत हैं। पुलिस जांच में जुटी है।