कासगंज: पवसरा पर ई-रिक्शा गड्ढों की वजह से पलटा, हादसे में ई-रिक्शा सवार लोगों को आई मामूली चोटें
पवसरा क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के सामने सड़क पर गहरे गड्ढों और जलभराव के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में रिक्शा में सवार महिला और बच्चों को चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री जल योजना की पाइपलाइन फूटने से लगातार पानी बह रहा है, जिससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। राहगीरों और वाहन चालकों को रोज भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।