बांसवाड़ा: खांदु कॉलोनी में घर के बाहर महिला से 3 लाख की सोने की चेन लूटी, बाइक सवार 2 बदमाश फरार
शहर की खांदु कॉलोनी में गुरुवार शाम को चेन स्नेचिंग की वारदात सामने आई। कांता पवार, पत्नी रमेश पवार,निवासी खांदु कॉलोनी, शीतला माता मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। घर के समीप पहुंचते ही बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए और झपट्टा मारकर करीब दो तोले वजनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। लूटी गई चेन की कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।