दमयंती नगर: मोहर्रम पर्व के चलते पर पुलिस प्रशासन अलर्ट, गजानन टेकरी पर ड्रोन से की जा रही निगरानी; देर रात होगा ताजियों का विसर्जन
दमोह में मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शुक्रवार देर रात अखाड़ा प्रदर्शन के बाद ताजियों का विभिन्न तालाबों में विसर्जन होगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत गजानन टेकरी से ड्रोन कैमरे द्वारा गड़ी मोहल्ला, पठानी मोहल्ला, चमन तिगड्डा, बाहर मोहल्ला, चैनपुरा और शोभानगर सहित कई क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है। एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।