परसिया: एसडीओपी की काली फिल्मों वाले वाहनों पर दबिश, छिन्दवाड़ा रोड टोल नाके पर फिल्म हटाई, चालान बने
काली फिल्मों वाले वाहनो पर परासिया एसडीओपी ने कार्रवाई की। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात साढ़े बारह बजे के आसपास एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट गांगीवाड़ा टोल नाके पर पहुंचे। वहां खड़ी काली फ़िल्म लगी कार की जांच की। पुलिस ने 4 वाहनों के चालान काटकर काली फिल्म को हटाया।एक वाहन से शराब और हुक्का भी मिला। इस वाहन के मालिक का भी चालान काटा गया।