टोंक: टोडारायसिंह में अवैध नामांतरण और निर्माण की शिकायत कलक्टर से की गई
Todaraisingh, Ajmer | May 13, 2026
टोंक। नगरपालिका टोडारायसिंह में कथित अवैध नामांतरण और नगरपालिका की बेशकीमती भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिला कलक्टर को शिकायत सौंपी गई है। शिकायत में आरोप है कि मिलीभगत से नियमों के विरुद्ध नामांतरण कर पालिका की भूमि पर अवैध निर्माण किया जा रहा है।