जगाधरी: यमुनानगर के कीर्ति नगर , महावीर कॉलोनी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में फैला पीलिया , पीलिया से दो की मृत्यु।
यमुनानगर की महावीर कॉलोनी, कीर्ति नगर के साथ अन्य आधा दर्जन कॉलोनी में पीलिया के मरीज मिल रहे हैं। जिससे अब लोग डरे सहमे हुए हैं। कीर्ति नगर की 18 वर्षीय एक युवती के साथ एक युवक की भी मृत्यु पीलिया से हो चुकी है। लोगों का कहना है कि गंदा पानी पीने की वजह से पीलिया फैल रहा है। इस बारे संबंधित विभागो को कई बार लिख चुके हैं , लेकिन कोई सुनवाई नहीं।