यमुनानगर के एक व्यवसायी के यहां आज शाम सीबीआई की रेड हुई। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सीबीआई को यहां से 3 किलो सोना और 60 लाख की नगदी भी बरामद हुई है। यह व्यवसायी बारदाने के काम के साथ-साथ रियल एस्टेट का भी काम करता है । फिलहाल सीबीआई की तरफ से इस पर कोई भी बयान नहीं दिया गया।