शिवहर: खैर पहाड़ी गांव में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या के मामले में एसआईटी टीम गठन, छापामारी अभियान शुरू, एसडीपीओ अनिल कुमार
पुरनहिया प्रखंड खैरा पहाड़ी गाँव में वृद्ध की पिट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है. एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया है की आपसी विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस एसआईटी की टीम का गठन कर लिया है. आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी किया जा रहा है. जल्द ही घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।