डुमरा: महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा के लिए सक्रिय “अभया ब्रिगेड”, स्कूल-कॉलेजों के आसपास कर रही लगातार गश्त
सीतामढ़ी जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर “अभया ब्रिगेड” टीम लगातार सक्रिय है। टीम द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, हॉस्टलों एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास नियमित रूप से भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।