प्रतापगढ़: बरड़िया बांध में डूबने से युवक की मौत, तलाश अभियान के दौरान मिला शव
जिले के बरड़िया बांध में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस एवं आपदा प्रबंधन नागरिक सुरक्षा की टीम ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया, जिसके दौरान बांध की दूसरी ओर पानी में शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान बरड़िया निवासी प्रभुलाल मीणा (42) पुत्र हीरालाल मीणा के रूप में हुई। आपदा प्रबंधन नागरिक सुरक्षा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र