सतबरवा: सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने गले मिलकर दी बधाई
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस क्रम में गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी गई। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे तक चला। प्रखंड क्षेत्र के जामा मस्जिद करमा गांव में मुफ़्ती एकबाल के नेतृत्व में नमाज अदा की गई। हाजी सह समाजसेवी अबुल हसन जुम्मन मियां ने कहा कि आपसी भाईचारा के साथ बकरीद मनाया गया।