चौपारण: दंदाहा नदी में मिले तीन शव, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित दंदाहा नदी से सोमवार को दो युवतियों और एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तीनों 23 अप्रैल से लापता थे और आपस में मौसेरे भाई-बहन बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार