मैनपुरी: मैनपुरी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिवरात्रि का पर्व, शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़।
शुक्रवार को मैनपुरी में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिवरात्रि का पर्व मनाया गया। जहां शहर के शिव मंदिरों में भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। भक्त गण पूजा अर्चना करने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। वही कई जगह प्रसाद भी वितरण किया गया।