मैनपुरी: बरनाहल के वैसी सेंगर नदी पुल के पास अज्ञात वाहन ने पैदल किशोर को मारी टक्कर हुई मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजो
बरनाहल थाना क्षेत्र के नगला नधा निवासी अतुल कुमार पुत्र लालजीत गुरुवार को देर शाम 8:00 बजे खेत से पैदल अपने घर वापस आ रहे थे। जैसे ही वह वैसी सेंगर नदी पुल के पास पहुंचे तभी उनको अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अतुल कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्ज में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।