भीलवाड़ा: पांसल चौराहे के समीप दो बदमाशों ने युवक पर पहले चढ़ाई बुलेट, फिर सरियों से किया ताबड़तोड़ हमला
उधार दिए हुए रुपयों का तकाजा करना एक युवक को भारी पड़ गया। पांसल चौराहे के समीप अपनी कार की सर्विस करवाने आए एक युवक पर बुलेट सवार दो भाइयों ने पहले बुलेट चढ़ाई फिर उसके ऊपर लोहे के सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले मे घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।