गिर्वा: संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने किया उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण, ई-फाइलिंग के बारे में ली जानकारी।
Girwa, Udaipur | Mar 27, 2024 उदयपुर संभाग के संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का अवलोकन कर कामकाज की जानकारी ली। भट्ट बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल के साथ कार्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।