गिर्वा: उदयपुर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ.मन्नालाल रावत ने दाखिल किया नामाकंन पत्र, 4 अप्रेल तक चलेगी नामाकंन प्रकिया।
Girwa, Udaipur | Mar 28, 2024 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 28 मार्च से नामाकंन प्रक्रिया शुरू हुई जो कि 4 अप्रेल तक चलेगी। नामाकंन प्रक्रिया के पहले दिन गुरूवार को उदयपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. मन्नालाल रावत ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में गुजरात पलायन की समस्या पर ठोस कदम उठाने की बात कही।