गिर्वा: उदयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध शराब के साथ परिवहन करते दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
Girwa, Udaipur | Mar 29, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर उदयपुर में जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत उदयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस में गुरुवार को दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपी अवैध शराब के साथ परिवहन कर रहे थे।