कोडरमा: भ्रष्टाचार के आरोप में आर.एल.एस.वाई. कॉलेज के पूर्व प्राचार्य के खिलाफ प्राथमिकी की तैयारी
राम लखन सिंह यादव इण्टर महाविद्यालय, झुमरीतिलैया में लाखों रुपये के वित्तीय गबन और दस्तावेजों की हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। महाविद्यालय की वर्तमान प्रभारी प्राचार्या सबिता कुमारी ने पूर्व प्रभारी प्राचार्य जितेन्द्र बहादुर के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए उन पर सरकारी राशि के दुरुपयोग और साक्ष्य मिटाने के गंभीर आरोप लगाने के साथ साथ कोडरमा थाना में भी रव