कोडरमा: कोडरमा स्टेशन से न्यू ईयर और क्रिसमस को लेकर कई ट्रेनें खचाखच गुजरीं
कोडरमा स्टेशन पर रविवार को 2 बजे ट्रेनों का इंतजार करते यात्रिओं ने बताया कि सैर-सपाटे का मौसम आते ही पर्यटन स्थलों के लिए लोग रवाना होने लगे हैं। समुद्र तटों से लेकर हिल स्टेशन और तीर्थ स्थलों पर जानेवाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लहरा रही है। दिसंबर के तीसरा पखवाड़े में क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर ट्रेनें खचाखच हैं।