डोमचांच थाना क्षेत्र के पचगांवा गांव में 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
डोमचांच थाना क्षेत्र के पचगांवा गांव में 17 वर्षीय रूपेश कुमार का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह द्वारका मेहता का पुत्र था। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, रूपेश की मां लक्ष्मी देवी ने बकरियां चराने नहीं जाने पर नाराज होकर उसे घर में बंद कर दिया था। देर शाम घर लौटने पर उन्होंने बेटे को फंदे से लटका देखा। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Koderma, Kodarma | Oct 19, 2026