अकबरपुर: कस्बा रुरा नहर पुल पर फल विक्रेता द्वारा महिला के साथ हुई मारपीट को लेकर नायक समाज और बजरंग दल के लोगों ने किया प्रदर्शन
रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा नहर पुल पर फल विक्रेता द्वारा मोलभाव को लेकर महिला के साथ मारपीट को लेकर नायक समाज व बजरंग दल के लोगों ने नहर पुल पर प्रदर्शन किया।वहीं सूचना पर थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज व चौकी प्रभारी विनोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया और मामले में कड़ी कार्यवाही करने की बात कही।